फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जजपा नेत्री के बेटे ने सिर में डंडा मार की पत्नी की हत्या: किया था प्रेम विवाह, मायके से लौटी तो घर मिली युवती

Tue, 04 Jul 2023 09:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मतलौडा पानीपत (हरियाणा)

सार

अवैध शादी का विरोध करने पर जजपा नेत्री के बेटे द्वारा पत्नी के सिर में डंडा मार हत्या करने का मामला सामने आया है। पहली पत्नी छोड़कर चली गई तो दूसरी से प्रेम विवाह किया था, तीसरी के चक्कर में उसकी जान ली। वारदात के बाद आरोपी घर से फरार है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत के मतलौडा में रेलवे फाटक क्षेत्र में जजपा नेत्री के बेटे ने पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर ली। जब पत्नी को इसकी भनक लगी तो वह मंगलवार को अपने ससुराल पहुंची और विरोध जताया। इस दौरान तैश में आकर आरोपी पति ने उसके सिर पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


घटनाक्रम के अनुसार, मतलौडा के रेलवे फाटक क्षेत्र निवासी विमला दहिया जजपा नेत्री हैं। उनके पति की पहले मौत हो चुकी है। बताया जाता है कि विमला के इकलौते बेटे राहुल की पहली पत्नी विवाद के बाद घर छोड़कर चली गई। इसके बाद राहुल ने तीन साल पहले गोहाना की आशा देवी (29) से प्रेम विवाह किया था, लेकिन छह माह बाद ही दोनों में विवाद शुरू हो गया।

इससे तंग आकर आशा अपने मायके चली गई। इधर, राहुल ने वर्षा नाम की एक अन्य युवती से अनाधिकृत रूप से शादी कर ली। जब इसकी भनक मायके में रह रही पत्नी आशा को लगी तो मंगलवार को वह ससुराल पहुंच गई, जहां उसे एक युवती घर में घूमती मिली।
विज्ञापन


उसने पूछा तो लड़की ने बताया कि वह राहुल की पत्नी वर्षा है। इससे आशा और उस युवती के बीच झगड़ा शुरू हो गया। आवाज सुनकर वहां राहुल भी आ धमका। इसके बाद आशा व राहुल के बीच झगड़ा होने लगा। तभी तैश में आकर राहुल ने आशा के सिर पर डंडे से वार कर दिया।

इससे वह बेसुध होकर गिर पड़ी। इसके बाद राहुल डंडा फेंककर फरार हो गया। जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आशा को लेकर निजी अस्पताल गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम होगा। वहीं घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। - मनप्रीत सिंह, आईपीएस मतलौडा थाना प्रभारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें