पानीपत के काबड़ी रोड अर्जुन नगर में एक 22 वर्षीय युवक ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार युवक के पिता की मौत के बाद उसकी मां प्रेमी संग भाग गई थी, जिसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। जिसके चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना चचेरे भाई की पत्नी ने पुलिस को दी, जिस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया।
चचेरे भाई की पत्नी ने पुलिस को दी सूचना
अर्जुन नगर निवासी अंकित ने बताया कि उसके ताऊ शेर सिंह की 18 सितंबर 2022 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके बाद उसकी ताई भी प्रेमी संग फरार हो गई। पिता की मौत और मां के भागने से उनके बेटे साहब सिंह (22) और राहुल आहत थे। साहब सिंह कबड्डी रोड स्थित एक कंबल फैक्टरी में काम करता था। वह शनिवार दोपहर 3 अपने कमरे में सोने के लिए गया था। साथ ही साहब सिंह ने भाभी शोभा से 5 बजे उठाने के लिए कहा था। भाभी जैसे ही 5 बजे उसे उठाने के लिए गई तो वह पंखे के हुक में कपड़े के फंदे पर लटका हुआ था। जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी, सूचना पाकर पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया।