पानीपत में ट्रैफिक पुलिस की नौकरी से बर्खास्ती के बाद आशीष कुमार उर्फ सिंघम ने फेसबुक पर लाइव आकर एसपी पानीपत को धमकी दी। उन्होंने कहा कि माफी मांग, छोड़ दूंगा। लाइव के अशीष कुमार की भाषा अमर्यादित हो गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में आईजी से शिकायत की है, जिन्होंने पूरे मामले की जांच करनाल एसपी को सौंप दी है।
आशीष कुमार उर्फ सिंघम का दावा, उसके खिलाफ एसपी कर रहे दुष्प्रचार, आईजी से लगाई गुहार
करीब 10 मिनट के फेसबुक लाइव के दौरान आशीष कुमार ने एसपी पर आरोप लगाया कि वह उनके बारे में दुष्प्रचार कर रहे हैं। उनके खिलाफ आईपीएस और सरकार को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह किसी आईपीएस के खिलाफ नहीं है, भ्रष्टाचारी के खिलाफ हूं। इसके साथ ही सभी आईपीएस को संबोधित करते हुए कि कोई भी एसपी के बहकावे नहीं आएं।
इस दौरान उन्होंने आरोपी लगाया कि उनके पिता को नोटिस देकर बुलाया गया है। शर्म करनी चाहिए। वह माफी मांगे, सुधार करें। एसपी ने गलती की है, जांच में जवाब देना मुश्किल हो जाएगा। छोड़ूगा नहीं। अभी पीछे हट जाए, बाद में माफी का कोई खाता नहीं। इसके साथ ही आशीष कुमार ने एसपी पर कई व्यक्तिगत आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएस अधिकारी उनके बहकावे में नहीं आए, मैं इसे आप ही देख लूंगा।