फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पानीपत में पुत्रवधू की प्रताड़ना से तंग आकर सास-ससुर ने खाया जहर, दोनों की मौत

Sun, 10 May 2026 12:43 PM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत के नारा गांव के रहने वाले सास-ससुर अपनी पुत्रवधू (बहू) और उसके परिजनों से काफी समय से परेशान थे। आरोप है कि बहू और उसके मायके वालों द्वारा उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुत्रवधु और उसके परिजनों की प्रताड़ना से परेशान होकर सास-ससुर ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। मतलौडा थाना क्षेत्र के नारा गांव विवासी राजेश और उनकी पत्नी सुमन ने शनिवार दोपहर को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। दोनों को गम्भीर हालत में जिला नगरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि दिल्ली की रहने वाली पुत्रवधु के साथ पहनावे को लेकर अक्सर उनकी बोलचाल होती रहती थी।

विज्ञापन


राजेश के भाई नरेश ने बताया कि उनके भाई के एक बेटा आशीष और एक बेटी हैं। आशीष ने जनवरी 2025 में दिल्ली की स्नेहा से प्रेम विवाह किया था। दोनों की सोशल मीडिया के माध्यम से बात हुई थी। शादी के बाद से ही सास ससुर के साथ पुत्रवधु का व्यवहार ठीक नही था। बहु के पहनावे और सोशल मीडिया और सक्रिय होने के कारण अक्सर झगड़ा होता रहता था। जिस कारण उनकी कई बार पंचायत भी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले भी घर मे इस बात पर विवाद हुआ था। शनिवार दोपहर को राजेश ने अपने भाई को फोन कर सूचना दी कि उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। जिसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार के दौरान सुमन की मौत हो गई। वहीं राजेश को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। जहां ओर रविवार को राजेश की भी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें