फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में अधेड़ की मौत

Sat, 05 Nov 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गांव चुलकाना के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों से हादसे के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन


शनिवार देर रात शाम गांव चुलकाना निवासी साधूराम (62) की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि साधु राम पैदल समालखा से गांव की ओर आ रहा था। सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने साधु राम को कुचल दिया। अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल साधु राम को सिविल अस्पताल में भिजवाया,जहां डॉक्टरों ने साधु राम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें