फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर में मिला चालक का अर्धनग्न शव

Thu, 01 Sep 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर-25 स्थित ट्रक यूनियन में एक कैंटर चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न हालात में कैंटर में मिला। शव दो दिन पुराना होने का अनुमान लगाया जा रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। कैंटर चालक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस कार्रवाई के लिए  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


वेदप्रकाश (49) निवासी गांव दोहला, जींद का शव वीरवार दोपहर को ट्रक यूनियन में खड़े कैंटर में मिला। साथी टेंपो चालक वीरेंद्र निवासी गांव बुआना लाखू ने बताया कि वेद प्रकाश कई सालों से पानीपत में ही काम कर रहा था। वह वीरवार दोपहर को काम से लौटा तो उसने वेद प्रकाश की गाड़ी को देख अपनी गाड़ी भी उसकी गाड़ी के पास खड़ी कर दी। उसने देखा की वेद प्रकाश कैंटर के स्टेयरिंग पर औंधे मुंह गिरा हुआ है।

उसके शरीर पर कमीज भी नहीं थी। उसे लगा कि वेद प्रकाश सो रहा है। उसने वेद प्रकाश को कई आवाज लगाई, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। इस पर उसने दूसरे चालकों को भी मौके पर बुला लिया। सभी ने देखा, तो वेद प्रकाश मर चुका था। उसके शव से भी दुर्गंध आ रही थी। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना चांदनी बाग पुलिस मौके पर पहुंची और वेदप्रकाश के  परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


कैंटर चालक की मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। उसकी मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा।
विज्ञापन

जसपाल सिंह, प्रभारी थाना चांदनी बाग पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें