फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंदरा-पानीपत रिफाइनरी पाइप लाइन से क्रूड ऑयल चोरी, ऊंटला में दो वॉल पकड़ी, केस दर्ज

Thu, 22 Oct 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत रिफाइनरी में मुंदरा गुजरात से आने वाली पाइप लाइन से क्रूड ऑयल की चोरी का भंडाभोड़ हुआ है। पानीपत रिफाइनरी के आसपास तेल चोरी का गत दो माह में दूसरा बड़ा मामला पकड़ा गया है।
विज्ञापन


यहां पर धान के खेतों में पाइप लाइन में वॉल लगाकर तेल चोरी किया जाता था। धान की कटाई होने के बाद रास्ता खुलने पर गश्त के दौरान तेल चोरी का मामला पकड़ा गया। रिफाइनरी के प्रचलन एवं अनुशरण  अधिकारियों ने थर्मल चौकी पुलिस को शिकायत दी है।

रिफाइनरी की पाइप लाइन  से तेल चोरी के प्रयास की सूचना मिलते अधिकारियों के पसीने छूट गए।  रिफाइनरी अधिकारियों की टीमों ने मौका मुआयना किया और इस तरह के मामले  रोकने को लेकर सख्त कदम उठाने का फैसला लिया।
विज्ञापन


थाना मतलौडा पुलिस ने इसमें अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला थाना मतलौडा के  अंतर्गत ऊंटला के नजदीक का है। रिफाइनरी की थर्मल के साथ ऊंटला गांव से  गुजरने वाली मुंदर गुजरात-पानीपत रिफाइनरी क्रूड ऑयल की पाइप लाइन से तेल चोरी किया जा रहा था।

रिफाइनरी  अधिकारियों ने गश्त के दौरान ऊंटला के खेतों में पाइप लाइन में दो वॉल लगी मिली। टीम के बारीकी के साथ निरीक्षण करने पर तेल चोरी का मामला मिला। बताया जा रहा है कि दोनों वॉल ड्रील मशीन द्वारा लगाई गई हैं। रिफाइनरी के प्रचलन एवं अनुसरण अधिकारी सतीश शर्मा ने थर्मल चौकी पुलिस को इसकी शिकायत दी है।

उन्होंने बताया कि ऊंटला के पास पानीपत रिफाइनरी की पाइप लाइन से तेल चोरी किया जा रहा है। उनको यहां पर दो वॉल लगी मिली हैं।

पानीपत रिफाइनरी पर तेल चोरों की नजर है और जगह व मौका मिलते ही पाइप लाइन से तेल चोरी कर ले जाते हैं। पुलिस व रिफाइनरी अधिकारियों ने पिछले माह बेगमपुर गांव में तेल चोरी का मामला पकड़ा था। यहां पर एक बंद पड़े एक ढाबे के तंदूर से सुरंग बनाकर पाइप लाइन तक पहुंचा गया था।

मौका देखकर ऐसा माना जा रहा था कि यहां से हर रोज तेल चोरी किया जा रहा है। रिफाइनरी अधिकारियों ने जेसीबी की मदद से सुरंग को खोदा था और एक बड़ा रैकेट पकड़ा था। जिसके बाद अधिकारियों ने पाइप लाइनों का रख-रखाव बेहतर बनाने का फैसला लिया था।

अधिकारियों की लापरवाही भी हो रही है उजागर
पाइप लाइन से तेल चोरी होने के मामले पकड़े जाने के साथ अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आ रही है। यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार तेल चोरी के मामले पकड़े जा चुके हैं। अधिकारी हर बार पाइप लाइनों की गश्त बढ़ाने व आधुनिक उपकरणों से देखरेख करने का दावा करते हैं, लेकिन सब वहीं तक सिमटकर रह जाता है।

रिफाइनरी के आसपास फैला है जाल
तेल चोरी का पूरा मामला रिफाइनरी के आसपास पूरी तरह से फैला हुआ है। जीटी रोड से लेकर रिफाइनरी व दूसरी तरफ रेरकलां व असंध रोड पर तेल चोरी के कई जगह अड्डे बने हुए हैं। पुलिस यहां पर दबिश देने में भी पीछे रहती है।

पानीपत रिफाइनरी में मुंदरा गुजरात से आने वाली कच्चे तेल की पाइप लाइन से तेल चोरी के प्रयास की शिकायत मिली है। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थी। इसमें रिफाइनरी अधिकारियों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।
विज्ञापन

गौरीदत्त, प्रभारी, थर्मल चौकी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें