पुलिस सेक्टर-11-12 में तीन गाड़ियों के शीशे तोड़ने के विवाद को सुलझा नहीं पाई थी कि शनिवार रात को मॉडल टाउन निवासी राजगार्डन संचालक की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।
गार्डन संचालक उस वक्त आठ मरला की तरफ से मॉडल टाउन स्थित अपने निवास पर जा रहा था। आरोप मोटरसाइकिल सवार दो युवकों पर लगे हैं।
लोगों में वारदात के बाद रोष व्याप्त है। आरोप है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने की बजाए उनसे मिन्नत करती रही।
शहर की पॉश कॉलोनी मॉडल टाउन में कमालिया भवन के समीप मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने राज गार्डन के संचालक चंद्र भूषण चुघ की इटीओस गाड़ी का पिछला शीशा तोड़ दिया।
वे वारदात को अंजाम देकर मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भाग गए। मॉडल टाउन चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। भारत भूषण ने बताया कि वह शनिवार शाम को सेक्टर-25 से गाड़ी लेकर आठ मरला की तरफ से मॉडल टाउन स्थित अपने निवास पर जा रहा था।
मॉडल टाउन स्थित कमालिया भवन के पास मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और उसकी गाड़ी के पिछले शीशे को तोड़ दिया। वे गाड़ी रोककर उनको पकड़ पाते, इससे पहले ही वे अपनी मोटरसाइकिल लेकर भाग गए।
मॉडल टाउन चौकी प्रभारी सूचना मिलने के बाद पहुंचे। परिजनों पुलिस की पूर्व में अनदेखी का आरोप लगाया और एसएचओ को बुलाने की बात कही। ह
म बता दें कि दो दिन पहले सेक्टर-11-12 में कुछ उत्पाती युवकों घरों के बाहर खड़ी तीन गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए थे। जिसके चलते सेक्टरवासियों ने रोष व्याप्त किया था। डीएसपी जोगिंद्र राठी ने दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था।
एसएचओ से लेकर विधायक तक किए फोन
मॉडल टाउन निवासी मोहित बठला ने बताया कि उसके चाचा चंद्र भूषण चुघ की इटिओस गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। शरारती लोग उनके परिवार व रिश्तेदारों की पांच गाड़ियों के शीशे तोड़ चुके हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी को कई बार फोन किए और वे वारदात के डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई करने की बजाय प्रदेश के माहौल को देखते हुए शांत रहने की कही।
उन्होंने कहा कि एसएचओ की कार्यप्रणाली जनता के हित में नहीं है। वे सभी रविवार को कमालिया भवन में मीटिंग करेंगे।
एसएचओ के सामने लापरवाही पर जताई नाराजगी
मोहित बठला ने एसएचओ के सामने पूरे मामले में अनदेखी पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान पुलिस सेना के साथ फ्लैग मार्च निकाल रही थी। उनसे कुछ दूरी पर गाड़ी सवार कुछ युवक उत्पात मचा रहे थे। उन्होंने काफिले को रुकवाकर एसएचओ मॉडल टाउन को जानकारी दी थी, लेकिन एसएचओ ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की।
मॉडल टाउन में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने एक गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। चौकी प्रभारी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में आरोपियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विपिन कुमार, एसएचओ, मॉडल टाउन।