फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज ने पंचायत में आरोपियों की गिरफ्तारी को दिया मंगलवार तक समय

Sun, 26 Feb 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : पानीपत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। ब्राह्मण समाज के लोगों ने विवादित गाने के लेखक और गायकार को गिरफ्तार करने को लेकर प्रशासन और पुलिस को मंगलवार तक का समय दिया है। उनकी गिरफ्तारी न होने पर बुधवार को डीसी ऑफिस का घेराव करने की चेतावनी दी है। समाज के लोगों ने साफ कहा कि वे इस मामले में किसी को माफी नहीं देंगे। पंचायत में करनाल लोकसभा के पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा और पानीपत ग्रामीण से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले रामरत्न शर्मा में कहासुनी हो गई। इसके कुछ देर बाद पूर्व सांसद चले गए। पंचायत पहुंचे युवा कई बार आक्रोशित भी हुए।
ब्राह्मण समाज की जिला स्तरीय पंचायत रविवार को संजय कॉलोनी स्थित भगवान परशुराम धर्मशाला में हुई। इसकी अध्यक्षता ब्राह्मण सभा के जिला प्रधान मास्टर हवासिंह ने और संचालन अहिखल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष रोहित गौतम, एडवोकेट राजेश कौशिक ने किया। पंचायत में करनाल लोस के पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस की पूर्व सरकार में ब्राह्मणों को आरक्षण देने का मुद्दा उठाया था। उनकी पैरवी पर विचार विमर्श भी कर लिया गया था, लेकिन कुछ लोग इसमें राजनीति कर गए। उन्होंने इस मामले में गायक और लेखक के साथ ही कंपोजर के खिलाफ भी केस दर्ज कराने की मांग की। रोहित गौतम ने कहा कि गायक पहले दिन से ही माफी मांग रहा है, लेकिन ब्राह्मण समाज उसे माफी नहीं देगा। समाज उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे में कठोर धाराएं जोड़ने की मांग करता है। कहा कि यदि मंगलवार तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बुधवार को समाज के लोग डीसी कार्यालय का घेराव करेंगे। सभा के प्रधान मास्टर हवासिंह ने कहा कि ब्राह्मणों को भी कम नहीं आंकना चाहिए। उनकी भी प्रदेश में 12 से 14 प्रतिशत आबादी है। निगम पार्षद सुशील शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोग किसी से कम नहीं हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिराम दीक्षित, बापौली चेयरमैन धर्मबीर, धर्मपाल शर्मा, सतपाल शार्म, सतनारायण शर्मा, त्रिलोक शर्मा, कृष्ण, सुरेंद्र शर्मा, सोमदत्त शर्मा, संदीप, रवि शर्मा, मोनू, रमेश मतलौडा, अमित व राजेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद और रामरत्न शर्मा में शिकवे
पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा और पानीपत ग्रामीण हलका से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले रामरत्न शर्मा के बीच मंच पर ही शिकवा और शिकायतों का दौर शुरू हो गया। रामरत्न शर्मा ने कहा कि वे विधानसभा में पानीपत ग्रामीण से चुनाव में खड़े थे। उस वक्त पूर्व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने मेरे खिलाफ प्रचार कराया। इस पर पूर्व सांसद ने कह कि उन्होंने किसी के खिलाफ प्रचार नहीं किया। कोई इस बात को साबित कर देगा तो वे राजनीति छोड़ देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें