फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: भाजपा पार्षद के भाई की सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग की वीडियो वायरल, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

Fri, 26 May 2023 01:43 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

पानीपत पुलिस को दी शिकायत में ईएसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि वह सुरक्षा एजेंट के रूप में कार्यरत है। 24 मई को एएसआई प्रमोद ने उन्हें व्हाट्सएप पर रात 10 बजे एक वीडियो भेजी थी, जिसमें एक युवक कार्यक्रम के दौरान हवाई फायर कर रहा है। उन्होंने युवक के बारे में जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
फायरिंग का फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में सोशल मीडिया पर भाजपा पार्षद के भाई की हर्ष फायरिंग की वीडियो वारयल हो गई। वीडियो सर्दियों की बताई जा रही है, जब उन्होंने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाई तो लोगों ने स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर उसे वायरल कर दिया। वीडियो पुलिस तक पहुंची और एसपी के सुरक्षा एजेंट(एसए) ने युवक पर सेक्टर 13-17 थाना में मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में ईएसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि वह सुरक्षा एजेंट के रूप में कार्यरत है। 24 मई को एएसआई प्रमोद ने उन्हें व्हाट्सएप पर रात 10 बजे एक वीडियो भेजी थी, जिसमें एक युवक कार्यक्रम के दौरान हवाई फायर कर रहा है। उन्होंने युवक के बारे में जानकारी जुटाई तो युवक की पहचान तहसील कैंप निवासी दीपक उर्फ दीपू के रूप में हुई। जांच के दौरान सामने आया कि युवक वार्ड-2 एमसी का सगा भाई है, जिसने सचदेवा गार्डन में नजायज असले से दहशत फैलाने के लिए यह फायर किया। जिसके बाद सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें