बाइकर्स गैंग के पानीपत में चेन झपटमारी करने से लोग परेशान हैं। बाइकर्स गैंग ने मंगलवार देर रात नेहरू नगर, तहसील कैंप में बेटी को ट्यूशन से लेने जा रही एक महिला का पर्स और मोबाइल झपट लिया। उस समय बाइक पर एक ही बदमाश था। उसने वारदात से पहले महिला को बाइक से टक्कर मारी। इससे महिला चोटिल हो गई। महिला के पति ने 100 नंबर पर सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाकर एक प्रति तहसील कैंप चौकी पुलिस को दी है। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
नेहरू नगर, तहसील कैंप निवासी नीतू अरोड़ा मंगलवार देर सायं शाम अपनी बेटी को ट्यूशन से लेने जा रही थीं। गली में ही बाइक सवार युवक ने उन्हें टक्कर मार दी। वह खुद को संभाल पातीं, इससे पहले ही बाइक सवार उनका पर्स और मोबाइल छीनकर भाग गया। उनका शोर सुनकर आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। तब तक बाइक सवार बदमाश अंधेरे में ओझल हो चुका था। महिला ने बताया कि उसके पर्स में दो हजार रुपये और करीब 12 हजार रुपये कीमत का मोबाइल था। बाइक सवार बदमाश करीब 22 साल का था। अंधेरा होने के कारण वह उसका चेहरा और बाइक का नंबर नहीं देख र्पाइं। महिला के पति राजेश अरोड़ा ने आरोप लगाया कि उन्होंने इसकी शिकायत 100 नंबर की, लेकिन पुलिस नहीं आई। बुधवार को महिला के पति ने ऑनलाइन शिकायत देकर एक प्रति तहसील कैंप चौकी पुलिस को दी है।
नेहरू नगर, तहसील कैंप निवासी महिला मंगलवार देर शाम ट्यूशन पढ़ने गई अपनी बेटी को लेने जा रही थीं। गली में बाइक सवार युवक ने टक्कर मारकर उनसे छीन लिया और भाग गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
सतबीर सिंह, प्रभारी, तहसील कैंप चौकी, पानीपत।