फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य कॉलेज ने जीती केयूके की जोनल हैंडबाल प्रतियोगिता

Thu, 04 Feb 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्य पीजी कॉलेज की लड़कियों की टीम ने इंटर कॉलेज हैंडबाल टूर्नामेंट में शानदार जीत हासिल की है। कॉलेज इसके साथ इंटर कॉलेज को क्वालिफाई करने वाला बन गया है।
विज्ञापन


आर्य पीजी कॉलेज के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में बुधवार को  कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के अंतर्गत लड़कियों की जोनल हैंडबाल प्रतियोगिता हुई।

कॉलेज प्रबंधक समिति के कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य, सदस्य अरुण आर्य व प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेलों में अच्छा भविष्य है।

एक विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए कॉलेज खेल एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रशिक्षक राजेश टूर्ण, राजेंद्र देशवाल, भारती व राजा तोमर को बधाई दी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मेजबान आर्य पीजी कॉलेज, पानीपत व गुरु नानक खालसा कॉलेज यमुनानगर के बीच खेला गया। जिसमें मेजबान टीम ने एकतरफा जीत दर्ज की।

दूसरा मुकाबला यूटीडी कुरुक्षेत्र व डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स यमुनानगर के बीच रहा। जिसमें यूटीडी की टीम ने 14-2 के अंतर से जीत हासिल की। फाइनल मुकाबला भी लगभग एकतरफा रहा। और आर्य पीजी कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूटीडी, कुरुक्षेत्र को 20-10 के अंतर से हराया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें