फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat: आप कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को दिखाए काले झंडे, पुलिस के साथ धक्का-मुक्की

Sat, 24 Jun 2023 01:33 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)

सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर सुबह करीब पौने 9 बजे पानीपत रेलवे स्टेशन पर शताब्दी ट्रेन से उतरे। जिसके बाद पहले वरिष्ठ नेता नितिसेन भाटिया के आवास पर पहुंचे। इसके बाद काफिले के साथ पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा के आवास पर जा रहे थे तो आप कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड आर्टियोस अस्पताल के बाहर काले झंडे दिखाए।
विज्ञापन
काले झंडे दिखाते प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में गौरवशाली रैली में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के काफिले को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और जमकर नारेबाजी की। मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी ने पहलवानों के समर्थन में अनुराग ठाकुर का विरोध किया और काफिले को काल झंडे दिखाए हैं। इस दौरान पुलिस व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने कई आप कार्यकर्ताओं से धक्का मुक्की की और उन्हें सड़क से हटाया। इस दौरान दो कार्यकर्ताओं को हल्की चोटें भी आई है।

विज्ञापन


आप नेता के अनुसार
आप नेता दीपक बग्गा ने कहा कि आम आदमी पार्टी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की रैली का विरोध करती है। उनको पहलवानों की मांगों की समर्थन में काले झंडे दिखाए गए। इस दौरान पुलिस ने उनके साथ धक्का मुक्की भी की है। आप हमेशा देश के हितों के लिए लड़ती रही और लड़ती रहेगी। 

हरियाणा में भाजपा-जजपा का गठबंधन पहले दिन से ही मजबूत
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हरियाणा में भाजपा-जजपा का गठबंधन पहले दिन से ही मजबूत था और आगे भी इसी तरह से गठबंधन मजबूती के साथ चलेगा। प्रदेश और देश में 2024 में भी एनडीए की सरकार होगी। उन्होंने कहा कि पटना में 15 दलों ने बैठक कर एक साथ चुनाव लड़ने का फैसला लिया था लेकिन 15 में से एक भी सदस्य खुलकर अपनी बात नहीं कर पाया। यह सब रंगमंच कुछ नेताओं ने देश के विकास को रोकने के लिए तैयार किया है। 2024 के चुनाव में देश के लोगों को इन एमका मंचन देखने को भी मिलेगा। प्रदेश व देश की जनता इनको अच्छी तरह से जानती और समझती भी है । वह किसी के बहकावे में नहीं आएंगे ।
विज्ञापन


कुछ वर्षों में विश्व की तीसरी बड़ी ताकत बनकर दिखाएंगे- ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने कहा कि इन 9 सालों में भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त बना है  आज अमेरिका में 3 दिन के प्रवास के दौरान मोदी मोदी के जयकारे लगे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका की संसद में भी कहा कि वे अगले कुछ वर्षों में विश्व की तीसरी बड़ी ताकत बनकर दिखाएंगे। अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर तंज कसा और उन्होंने कहा कि पटना में हुई बैठक में सिर्फ राहुल गांधी की शादी पर चर्चा हुई । एक नेता ने कहा कि मम्मी नाराज हो जाएगी आप शादी कर लो। उन्होंने प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पूर्व में कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार के सिवाय कुछ नहीं हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी और आज पूरे विश्व में देश का गौरव बड़ा है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें