फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल गई 7 वीं कक्षा की छात्रा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल गई 7 वीं कक्षा की छात्रा लापता
विज्ञापन

पानीपत। किशनपुरा स्थित सरकारी स्कूूल मेें गई 7वीं कक्षा की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने अपने स्तर पर छात्रा की तलाश की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। किशनपुरा पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर छात्रा की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन

गोहाना रोड स्थित खन्ना रोड निवासी इरशाद अंसारी पुत्र इंदीश अंसारी ने उसकी बेटी मुस्कान की गुमशुदगी की रिपोर्ट किशनपुरा थाना में दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में उसने बताया कि मंगलवार को उसकी बेटी सुबह स्कूल के लिए गई थी। देर शाम तक भी उसके घर नहीं आने पर उसकी तलाश शुरू की। उसको रेलवे स्टेशन, बस अड्डा सहित अन्य कई जगहों पर तलाशा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं लगा। परिजनों को शक है कि उनकी बेटी का अपहरण कमलेश पत्नी शिवकुमार निवासी खेड़े वाली गली किशनपुरा ने करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें