अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
सीआईए 2 पुलिस टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को देसी पिस्तौल व 69 कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से प्रारंभिक पूछताछ करने पर चोरी की 10 वारदातों का खुलासा हुआ है। चोरी का सामान बरामद करने के लिए पकड़े गए आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
एएसपी चंद्रमोहन ने जिला लघु सचिवालय स्थित पुलिस विभाग के कांफ्रेंस हॉल में प्रेसवार्ता कर बताया कि सीआईए 2 टीम प्रभारी इंस्पेक्टर योगेश कटारिया को रविवार देर सायं गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के 3 युवक थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के तहत जाटल से सुताना रोड पर भादड़ मोड़ के पास अवैध हथियारों सहित किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर उन्होंने एएसआई धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर भेजा। टीम ने भादड़ मोड़ के पास दबिश देकर तीनों आरोपियों को काबू कर पूछताछ की। प्रारंभिक पूछताछ करने पर चोरी की 10 वारदातों का खुलासा हुआ है। वहीं पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान मोनू पुत्र राजाराम, बेताब पुत्र कर्णसिंह, अंकित पुत्र यशपाल निवासी महराणा जिला पानीपत के रूप में हुई। तलाशी लेने पर आरोपी मोनू से एक देशी पिस्तौल 315 बोर व 69 कारतूस, आरोपी अंकित से लोहे की राड व बेताब से एक बैटरी बरामद हुई।
चोरी की 10 वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, पिस्तौल और 69 कारतूस बरामद
फोटो 9