फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। विकास नगर एनएफएल में तीन किराएदारों के कमरों से हजारों की नकदी व पांच मोबाइल समेत हजारों का सामान चोरी कर लिया गया। सेक्टर-29 चौकी पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार 20 अक्तूबर की रात को विकास नगर में तीन कमरों में चोरी कर ली गई। पीड़ित ने चोर की पहचान पड़ोस में ही रहने वाले सुनील के रूप में की है। विवेक श्रीवास्तव निवासी राजपुर कुशीनगर यूपी व हाल में विकास नगर ने सेक्टर-29 चौकी पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। वह 20 अक्तूबर को कंपनी से आकर खाना खाकर अपने कमरे में सो गया। उसको देर रात को कमरे का दरवाजा खुलने की आवाज आई। उसके संभलने से पहले चोर उसके कमरे से पांच हजार रुपये नकद व मोबाइल चोरी कर ले गयरा। उसने भागते हुए चोर की पहचान पड़ोसी सुनील के रूप में की। उसके आवाज देने पर पास के कमरों में रहने वाले पड़ोसी भी नींद से जग गए। चोर अर्जुन महतो का उसके कमरे से 15 सौ रुपये व दो मोबाइल, एटीएम व पैन कार्ड और नागेंद्र दुबे के 22 सौ रुपये व दो मोबाइल चोरी कर ले गए। सेक्टर-29 चौकी पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और शिकायत लेकर सुनील के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--जगमहेंद्र--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें