फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर की लापरवाही के चलते मरीज की आंख हुई खराब, ऑपरेशन ठीक न होने की वजह से शरीर में पहुंचा जहर, मरीज के परिजनों ने एसएसपी को द

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टर की लापरवाही के चलते मरीज की आंख हुई खराब, ऑपरेशन ठीक न होने की वजह से शरीर में पहुंचा जहर, मरीज के परिजनों ने एसएसपी को दी शिकायत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
बुधवार को अमरावली खेड़ा गांव निवासी मांगेराम के परिजनों ने एसएसपी डॉ. अरुण कुमार को शिकायत देकर शहर के एक निजी अस्पताल पर आंख का गलत ऑपरेशन करने के आरोप लगाए हैं। परिजनों ने आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी को दी शिकायत में कहा कि निजी अस्पताल में मार्च महीने में मांगेराम की आंख का आप्रेशन करवाया था, जिसमें डॉक्टर ने आप्रेशन के नाम पर 9500 रुपये जमा करवाए। आप्रेशन के कुछ दिन बाद मांगेराम की आंखों में संक्रमण हो गया। इसको लेकर जब चिकित्सक से मिले तो डॉक्टर ने बताया कि ऑपरेशन के समय मांगेराम की आंखों में कुछ दिक्कत हुई। इसके कारण उसकी आंख का ऑपरेशन ठीक से नहीं हो पाया और डॉक्टर ने परिजनों को तीन हजार रुपये वापस दे दिए। जिसकी शिकायत लेकर परिजन बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन के माध्यम से उचित जांच की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें