ट्रेन के आगे कूद कर दो ने की आत्महत्या
पानीपत। अलग-अलग स्थानों पर रेलवे ट्रैक पर महिला व पुरुष के शव पडे़ मिले। दोनों की ट्रेनों की चपेट में आने से मौत हुई है। मंगलवार को जीआरपी ने दोनों केसों की जांच शुरू कर दी है। महिला व पुरुष ने ट्रेनों के आगे कूद कर आत्महत्या की है। जीआरपी को दोनों घटनाओं की जानकारी पानीपत रेलवे स्टेशन प्रशासन ने दी। जीआरपी ने दोनों घटनास्थलों पर पहुंच कर महिला व पुरुष की जांच की और दोनों शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल भिजवा दिया। जीआरपी ने बताया कि रेलवे स्टेशन से मिली रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने अलग अलग जगह ट्रेनों के आगे कूद कर आत्महत्या की है। दोनों की शिनाख्त नहीं हुई है। फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी गई है।