फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवलदार पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
हवलदार पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला की हालत गंभीर
विज्ञापन


पानीपत।
थाना चांदनी बाग की बलजीत नगर चौकी में तैनात हैड कांस्टेबल पर साल भर तक दुष्कर्म करने वाली महिला की निजी अस्पताल में हालत गंभीर है। बुधवार को भी थाना चांदनी बाग पुलिस की टीम महिला के ब्यान दर्ज करने के लिए अस्पताल में पहुंची। लेकिन महिला बेहोशी जैसी हालत में थी। महिला का उपचार कर रहे डॉ यशपाल ने पुलिस टीम को महिला के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए बताया कि महिला की हालत अभी ब्यान देने की नहीं है। जब महिला की हालत सामान्य हो जाएगी तब निजी अस्पताल प्रशासन, थाना चांदनी बाग पुलिस को जानकारी दे दी जाएगी। डॉ यशपाल ने बताया कि महिला के शरीर पर घातक जहरीले पदार्थ का दुष्प्रभाव है। महिला की हालत सामान्य होने में कई दिन लगेंगे। दूसरी ओर डीएसपी हैड क्वार्टर जगदीप दूहन ने थाना चांदनी बाग के एसएचओ सुरेश कुमार को इस मामले की जांच करने व पूरे मामले की रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं गए है।
विज्ञापन

यह है मामला
एक महिला ने बलजीत नगर चौकी में तैनात हवलदार पर उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। वहीं सोमवार को चौकी परिसर में हवलदार व महिला के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद महिला ने जहरीली गोलियां निगल ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें