फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच की शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे को दिवाली की खरीददारी के लिए लेकर जा रहे पिता की हादसे में मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत।
गांव राजा खेड़ी में सत्संग भवन के पास मंगलवार की सुबह ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक पिता की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सत्यनारायण ने बताया कि सुरेंद्र उर्फ बिल्लू (30) एक फैक्ट्री में काम करता था। वह मंगलवार सुबह साइकिल पर अपने काम पर आ गया था, लेकिन अपना हाजिरी कार्ड भूल गया। वह फैक्ट्री से किसी की मोटरसाइकिल लेकर वापस गांव गया। वह अपने बेटे को भी दिवाली की खरीददारी करने के लिए साथ ले आया। वे दोनों जैसे ही गांव स्थित सत्संग भवन केे नजदीक पहुंचे तो सामने आ रहे ट्रैक्टर से उसकी सीधी टक्कर हो गई। जिसमें सुरेंद्र उर्फ बिल्लू की मौके पर ही मौत हो गई। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को शवगृह में रखवा दिया और परिजनों के बयानों के आधार पर ट्रैक्टर चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें