मकान से बाइक और दो मोबाइल चोरी
पानीपत। चोर तहसील कैंप विकास नगर स्थित एक मकान से मोटरसाइकिल और दो मोबाइल चोरी ले गए। तहसील कैंप चौकी पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
राममेहर सिंह निवासी विकास नगर तहसील कैंप ने पुलिस को बताया कि, बीती रात वह परिवार सहित अपने घर में सो रहा था। रात को चोर मेन गेट खोलकर गैलरी में खड़ी बाइक और दो मोबाइल चोरी कर ले गए। उनको सुबह उठने पर मोटरसाइकिल व मोबाइल चोरी होने की जानकारी लगी।