थम नहीं रहा यूपी से आ रहे अवैध हथियारों का सिलसिला
अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। वर्षों से चले आ रहा यूपी के हथियारों का अड्डा हरियाणा सहित कई प्रदेश है। इसका खुलासा हरियाणा पुलिस अवैध हथियार ले कर यूपी से हरियाणा में आ रहे हथियार तस्करों को पकड़ा कर किया जा रहा हैं।
एक सप्ताह में पुलिस ने दो युवकों को यूपी से देशी पिस्तौल सहित पकड़ा हैं। शुक्रवार रात्रि 12 बजे के लगभग सीआइए-3 टीम व सनौली थाना पुलिस टीम ने सनौली रोड से लगते गांव जलालपुर प्रथम मोड़ पर एक युवक को रूकने को कहा तो वह भागने लगा तभी टीम ने युवक को पकड़ कर तलाशी ली तो एक देसी पिस्तौल 315 बोर का बराम किया। उसकी पहचान धीरज पुत्र रामभज निवासी गन्नौर सोनिपत के रूप में हुई । उसके खिलाफ आर्मस एक्ट अवैध हथियार के आरोप में मामला दर्ज कर उसे शनिवार को अदालत में पेश किया।अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वही 14 जनवरी को एक युवक गांव तामसाबाद से लगते यमुना बांध पर शराब के ठेके की ओर से सनोली रोड की ओर जा रहा था कि सड़क पर सनौली थाना पुलिस टीम खड़ी थी । पुलिस को सामने खड़ी देख युवक तेज कदमों से चलने लगा। एचसी मदन ओर हाकम एचसी ने युवक से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम विक्रम पुत्र रणबीर निवासी चमराडा थाना इसराना बताया। तलाशी लेने पर एक देशी पिस्तोल 315 बोर बरामद हुआ। सनौली थाना पुलिस टीम एचसी मदन, एएसआई श्रीभगवन ने अवेध देसी हथियार सहित युवक को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया ।