रिटायर्ड बिजली कर्मचारी के खाते से निकाले दो लाख, बेटे को जेल
पानीपत। गांव जोशी निवासी एक रिटायर्ड बिजली कर्मचारी के बेटे ने पिता के की चेक बुक से दो चेक चुरा लिए। आरोपी ने अपने दोस्तों संग मिलकर धोखाधड़ी कर दो लाख रुपये निकलवा लिए। साथ ही वारदात को छिपाने के लिए पिता के फोन से ट्रांजेक्शन मेसेज भी डिलीट कर दिए। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम को आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर जेेल भेज दिया। आरोपी के पिता हरिसिंह ने बताया कि वह उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम में कार्यरत था। 2008 में रिटायर्ड होने के बाद उसने 2.80 लाख रुपये अपने, अपनी बेटी और नातिन के लिए अपने बैंक खाते में जमा करा दिए। लेकिन उसके बेटे कृष्ण ने सोनू कश्यप, लहणा सिंह, बलराज और अजीत के साथ मिलकर उसके दो चेक चुराकर ले गया। 19 मई 2018 को आरोपियों ने अजीत की आइडी का प्रयोग कर उसके खाते से दो लाख रुपये निकलवा लिये। थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।