फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीएम कार्ड बदकर मजदूर के खाते से निकाले 4

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर मजदूर के खातेे से निकाले 48 हजार
विज्ञापन

समालखा। गांव डिकाडला निवासी एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से करीब अड़तालीस हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

भूपेन्द्र निवासी गांव डिकाडला ने बताया कि वह एक कंपनी में मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालता है। घर का राशन व अन्य सामान लेने के लिए वह 29 मार्च को गांव से समालखा पहुंचा था। समालखा में पुराने बस अड्डे पर स्थित पीएनबी बैंक में छुट्टी होने पर उसने एटीएम से पैसे निकालने की सोची लेकिन कार्ड स्वैप नहीं हो पा रहा था। इसी दौरान वहां खड़े एक युवक ने मदद के नाम पर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया। पीड़ित ने बताया कि इसके बाद वह घर आ गया। कुछ देर बाद उसके खाते से अज्ञात ने एक के बाद एक कई एटीएम से कार्ड प्रयोग करते हुए करीब 48 हजार रुपये निकाल लिए। उसने बताया कि एटीएम कार्ड समालखा, गन्नौर, पट्टीकल्याणा, सैवंटी माईल स्टोन आदि जगहों पर प्रयोग किया गया। उसने पुलिस को घटना की शिकायत देकर आरोपियों को पकड़ने तथा पैसे दिलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें