फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-काबड़ी गांव में एक डेयरी ने बीती रात को चोरी की थी दो भैंस

विज्ञापन
विज्ञापन
डेयरी से भैंस चोरी कर भाग रहे चोरों ने डेयरी मालिक पर की फायरिंग
विज्ञापन

डेयरी मालिक ने गाड़ी से चोरों को किया पीछा तो पहले उसकी गाड़ी को मारी टक्कर

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। काबड़ी गांव में डेयरी से दो भैंस चोरी कर भाग रहे चोरों ने पकड़े जाने के डर से पहले डेयरी मालिक की कार को टक्कर मारी और फिर खेतों में कैंटर पलटने पर डेयरी मालिक पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने कैंटर से चार भैंस बरामद की हैं। दो भैंस काबड़ी डेयरी से चोरी की थी, जबकि दो अन्य जगह से चोरी की गई थी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने नाकाबंदी कर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर अपने दूसरे साथियों के सहयोग से फरार हो गए। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने डेयरी मालिक की शिकायत पर पांच अज्ञात लोगों पर चोरी, जान से मारने के प्रयास समेत अन्य कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात को काबड़ी गांव स्थित एक डेयरी से चोर दो भैंस चोरी कर ले गए। जिले सिंह निवासी काबड़ी ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को शिकायत दी शिकायत में बताया कि गांव से बाहर बोहली रोड पर उसकी डेयरी है। जिसमें 10-12 भैंस रखी हुई हैं। उनकी देखभाल के लिए डेयरी पर सतपाल नौकर रखा हुआ है। उसने शनिवार रात 12 बजे फोन कर बताया कि चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दो भैंस चोरी कर ली हैं। सूचना मिलते ही अपने परिवार के लोगों के साथ डेयरी की तरफ चला तो उसको सामने से एक कैंटर आता दिखाई दिया। उन्होंने अपनी कार सड़क के बीच में खड़ी कर कैंटर को रोकने के प्रयास किया। कैंटर सवारों ने उनको जान से मारने की नीयत से कार को सीधी टक्कर मार दी। वे कैंटर गढ़ी सिकंदरपुर से होते हुए सौदापुर की तरफ भाग गए। उन्होंने कैंटर का पीछा किया तो रास्ते में उनके ऊपर पत्थर मारे। सौदापुर गांव के पास सामने से मुर्गों को कैंटर आया तो भैंसों वाला कैंटर साइड में गेहूं के खेतों में उतर गया। कैंटर सवार चोर उन पर फायरिंग करके खेतों में भाग गए। कैंटर में पांच लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस को शनिवार की देर रात को काबड़ी गांव में एक डेयरी से भैंस चोरी करने और डेयरी मालिक पर फायरिंग करने की सूचना मिली थी। पुलिस का गश्ती दल तुरंत मौके पर पहुंच गया था और उनकी तलाश भी की, लेकिन चोर पुलिस के हाथ नहीं लगे। पुलिस ने चोरों का कैंटर जब्त कर लिया है और डेयरी मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नरेंद्र कुमार, प्रभारी, थाना मॉडल टाउन, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें