प्रेम विवाह कर लौटी महिला ने अपने परिजनों से बताया खतरा, पुलिस को दी शिकायत
समालखा। प्रेम विवाह करने वाली हथवाला की आरती ने मायके परिवार पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगते हुए पुलिस में शिकायत दी है। पीड़िता ने अपने और पति की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है।
शिकायत में आरती ने बताया कि उसने गांव हथवाला निवासी विक्की से सितंबर में प्रेम विवाह किया था। वे शांतिपूर्वक अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। उसका आरोप है कि अब उसके मायके परिवार के लोग फोन पर दोनों को धमकी दे रहे हैं। उसने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा और जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।