फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रति घंटे का वसूलता है 30 रुपये चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूूूरो
पानीपत।
इंसार बाजार और पालिका बाजार के दुकानदारों ने पालिका बाजार स्थित पार्किंग के रेटों को लेकर फिर विरोध तेज कर दिया है। दुकानदारों ने पार्किंग ठेकेदार पर मनमाने रेट वसूलने का आरोप लगाते हुए पालिका बाजार पार्किंग में शनिवार शाम हंगामा किया। वहां से गुजर रहे नगर निगम के ईओ को रुकवा लिया और पार्किंग रेट कम करने की मांग रखी। मनमर्जी के रेटों को कम करने की मांग की। कमिश्नर के स्तर का मामला बताकर ईओ ने पल्ला झाड़ लिया। डीएसपी सिटी राजेश लोहान और एसएचओ सुरेश कुमार पार्किंग पहुंचे। घंटे भर चले हंगामे के बाद पालिका बाजार के प्रधान ने ठेकेदार के खिलाफ पुलिस को लिखित में शिकायत दी। इस पर ठेकेदार ने पार्किंग के रेट कम करने का आश्वासन दिया।
इससे पहले दुकानदारों ने इंसार बाजार में मीटिंग की।उन्होंने कहा कि दुकानों पर आने वाले ग्राहक पार्किंग ठेकेदार के मनमाने रेट व व्यवहार से परेशान हैं। कुछ ग्राहक दूसरे बाजारों में जाने की बात कहते हैं। ठेकेदार की मनमानी के कारण व्यापार बाजार प्रभावित हो रहा है। इसके बाद सभी पालिका बाजार पार्किंग पहुंचे। यहां कर्मी ने कहा कि वह ठेकेदार की ओर से निर्धारित रेट ही लेता है। वीडियो बनानी शुरू की तो उसने बहस शुरू कर दी। इसी बीच निगम के ईओ अपनी गाड़ी से निकलते दिखाई दिए तो दुकानदारों ने उन्हें रुकवा लिया और पूरा मामला बताया। ईओ ने कहा कि पार्किंग का ठेका निगम कमिश्नर के अंतर्गत है और गाड़ी में चलते बने।
विज्ञापन


डीएसपी और एसएचओ को दी ठेकेदार की शिकायत
हंगामे की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी राजेश लोहान और थाना सिटी प्रभारी सुरेश कुमार पालिका बाजार पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों की शिकायत सुनी। पालिका बाजार एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण अग्रवाल ने डीएसपी को एसपी को लिखित शिकायत दी। उन्होंने मांग की कि ठेका खत्म कर पार्कींग दुकानदारों को दी जाए। बाजार में गार्ड का खर्चा पालिका बाजार एसोसिएशन की ओर से उठाने का प्रस्ताव रखा।
पिछले हप्ते भी हुआ था विवाद
प्रधान ने बताया, ठेकेदार प्रतिदिन किसी न किसी सेकहासुनी कर देता है। प्रति घंटे के हिसाब से 30 रुपये वसूूलता है। बाजार आने वाले ग्राहकों से ठेकेदार प्रति घंटे के हिसाब से 30 रुपये का चार्ज वसूला रहा है, जो कि बहुत ज्यादा है। इस कारण ग्राहक और ठेकेदार के बीच कहासुनी हो जाती है। उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। पालिका बाजार एसोसिएशन के पदाधिकारी इस बारे में पहले भी भाजपा नेता सुरेंद्र रेवड़ी व संजय भाटिया को ज्ञापन देकर शिकायत कर चुके हैं। इसको लेकर पिछले सप्ताह भी विवाद हुआ था। जिसकी थाना शहर पुलिस में शिकायत दी गई है।
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस को पालिका बाजार स्थित पार्किंग में हंगामे की सूचना मिली थी। दुकानदार व बाजार एसोसिएशन ने पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। उनका आरोप है कि ठेकेदार मनमर्जी के रेट लेता है। पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी।
राजेश लोहान, डीएसपी शहर, पानीपत।
पालिका बाजार की पार्किंग में मनमर्जी के रेट, दुकानदार व बाजार एसोसिएशन विरोध में उतरी, पुलिस को शिकायत दी
फोटो-27 व 28
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें