फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों ने की चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बस स्टैंड पर एक कैंटीन संचालक हरियाणा रोडवेज सोनीपत डिपो की बस की चपेट में आने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार रात को बस चालक ने अचानक बस को बैक किया जिससे कैंटीन संचालक बस की चपेट में आ गया। मामले की सूचना पर पहुंची बस अड्डा चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार तहसील कैंप जटटूराम चौक निवासी नवीन कुमार बस स्टैंड पर कैंटीन चलाता है। बुधवार रात नवीन बस स्टैंड परिसर में कैंटीन के पास खड़ा था। तभी हरियाणा रोडवेज सोनीपत डिपो के बस चालक ने अचानक बस बैक की। पीछे खड़ा नवीन बस की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। नवीन के भाई व अन्य ने उसे तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। सूचना पर पहुंची बस अड्डा चौकी पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे के समय बस अड्डा चौकी पुलिस भी थी। बस चालक बिना परिचालक के ही बस को बैक कर रहा था। जिस कारण यह हादसा हुआ। हादसे के समय कई रोडवेज कर्मचारी मौके पर मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी सहायता नहीं की। परिजनों ने मांग की है कि आरोपी चालक को जल्द गिरफ्तार किया जाए। इस बारे में बस अड्डा चौकी प्रभारी सुनील शर्मा ने कहा है कि बस बैक करते समय कैंटीन संचालक बस की चपेट में आकर घायल हो गया था। घायल के अभी बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। मौके पर मौजूद लोगों के बयान ले लिए हैं। घायल के होश में आने के बाद बयान लिए जाएंगे। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें