फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश रोशन से 50 लाख रुपये ठगने वाला पानीपत का नकली सीबीआई ऑफिसर मुंबई में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश रोशन से नकली सीबीआई ऑफिसर बनकर जिसने 50 लाख रुपये ठगे थे वो कपल से 50 लाख व कार की फिरौती मांगने पर फिर गिरफ्तार
विज्ञापन

अमन वर्मा
पानीपत। फिल्म निर्माता राकेश रोशन से 50 लाख रुपये की ठगी करने वाले नकली सीबीआई ऑफिसर को मुंबई पुलिस ने मुबंई से ही गिरफ्तार कर लिया। साथ में आरोपी के अन्य आरोपी साथी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया व पुलिस रिमांड पर लिया। आरोपियों की पहचान अश्वनी कुमार शर्मा निवासी पानीपत व साजिद वारेकर के रूप में हुई। ये आरोपी पानीपत में कई फिरौती व ठगी की वारदातों को अंजाम दे चुका है। पानीपत पुलिस भी इसकी तलाश कर रही है। पानीपत पुलिस जल्द इसको प्रोडक्शन रिमांड पर पानीपत लेकर आएगी। पानीपत पुलिस ने इसके लिए मुंबई पुलिस से भी संपर्क साधा है।
गौरतलब है कि आरोपी शर्मा ने हाल ही में मुंबई के एक 50 वर्षीय कॉप्रेटिव सोसाइटी संचालक महिला व उसके एलआइसी एजेंट पति से 50 लाख रुपये व एक इनोवा गाड़ी ली। इसके बाद आरोपी ने अपना दूसरा साथी नकली सीबीआई ऑफिसर को उनके पास एक और इनोवा गाड़ी लेने के लिए भेज दिया। जिसके बाद पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को ट्रेस किया व उसको गिरफ्तार कर लिया। पानीपत पुलिस जल्द ही आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर पानीपत लेकर आएगी व रिमांड के दौरान आरोपी से शहर में की गई वारदात का उगलवाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश रोशन के साथ ये घटी थी घटना:
फिल्म अभिनेता और डायरेक्टर राकेश रोशन मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में एक फर्जी सीबीआई ऑफिसर के बारे में एफआईआर करवाई थी। राकेश रोशन न कहा था कि एक फर्जी सीबीआई ऑफिसर ने उनसे कहा है कि उनकी फिल्म काइट्स के ओवरसीज राइट्स को लेकर कुछ समस्या है जिसके लिए वो केस की जांच को लेकर बार-बार पैसे की मांग कर रहा है। रोशन ने उसे 50 लाख रुपये दिए भी थे । राकेश रोशन के मुताबिक काइट्स फिल्म के ओवरसीज राइट्स को लेकर एक बार सिविल केस हुआ था जो बाद में सुलझा लिया गया। लेकिन वह उसी केस का हवाला देकर पैसे मांग रहा है। जबकि सच्चाई में राकेश रोशन के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने तफ्तीश करके फर्जी ऑफिसर अश्विनी को गिरफ्तार कर लिया। केवल राकेश रोशन ही नहीं बल्कि आरोपी ने खुद को सीबीआई अधिकारी बनकर मुंबई, अहमदाबाद और दिल्ली में कई रईस लोगों को अपना शिकार बनाया है। यही नहीं इन लोगों ने अब तक करीब 20 करोड़ की ठगी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें