घर नहीं लौटी दवाई लेने गई मां-बेटी , केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। नलवा कॉलोनी की रहने वाला मां-बेटी वीरवार दोपहर को दवा लेने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह शाम तक घर नहीं लौटी। महिला के पति ने दोनों के अपहरण की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में नलवा कॉलोनी निवासी बसंत ने बताया कि उसकी पत्नी नीलम 22 फरवरी को छोटी बेटी सिमरन उर्फ अश्वनी को लेकर दवाई लेने पानीपत शहर गई थी। परिजनों ने उसकी पत्नी को जावा प्लेस के नजदीक सब्जी मंडी रोड पर दवाई के लिए हजार रुपये भी दिए थे, लेकिन शाम तक उसकी पत्नी और बेटी दोनों ही घर नहीं लौटी। उसने पुलिस को दी शिकायत में आशंका जताई है कि किसी ने उन दोनों का अपहरण कर लिया है।