फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समालखा में नेस्ले के नजदीक हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन

समालखा। दिल्ली-अंबाला रेलवे ट्रैक पर नेस्ले के पास शाम को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण करने के बाद शव को अस्पताल में रखवा दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई हरिकिशन ने बताया कि शाम को कालका-शताब्दी के ड्राइवर ने स्टेशन मास्टर को लाइन पर शव होने की सूचना दी। स्टेशन मास्टर से इसकी सूचना उन्हें मिलने पर वह टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि 68 का 7-9 किलोमीटर पर नेस्ले के पास अप लाइन पर शव पड़ा हुआ है। प्रथम दृष्टि से ऐसा प्रतीत होता है कि लाइन क्रॉस करने के दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी आयु करीब पच्चीस वर्ष है तथा उसने गोल गले की टीशर्ट पहनी हुई है। शव का बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें