फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-महिलाओं ने एक को काबू कर पुलिस के हवाले किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान में चोरी की नीयत से घुसे, विरोध करने पर महिलाओं को पीटा
विज्ञापन

पानीपत। शहरी की हरिसिंह कॉलोनी में बीती रात को चार चोर एक मकान में चोरी की नीयत से घुस गए। महिलाओं ने चारों को रंगे हाथों पकड़ लिया और मकान मालकिन, किराएदार के साथ मारपीट कर दी। इसमें दोनों घायल हो गईं। दोनों महिलाओं ने एक चोर को दबोचकर उसे किला थाना पुलिस को सौंप दिया। किला थाना पुलिस ने चोरी और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। कविता निवासी हरिसिंह कॉलोनी ने किला थाना पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि शनिवार रात को वह और उसकी किराएदार सविता दोनों गैलरी में सो रही थीं। रात करीब ढाई बजे चार लड़के दरवाजे के ऊपर से कूदकर अंदर घर में चोरी की नीयत से घुस आए। वह शोर सुनकर जाग गईं। उसने सविता को भी उठाया। उन्होंने चोरों का विरोध किया तो उन्होंने पीटना शुरू कर दिया । उसके पैर पर ईंट मारी और सविता के बाए हाथ पर पेचकस मार दिया। इसके बाद तीन भाग निकले, जबकि एक को उन्होंने काबू कर लिया। उसकी पहचान गगनप्रीत निवासी दीनानाथ कॉलोनी में रूप में हुई। किला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर चारों के खिलाफ चोरी व मारपीट करने समेत अन्य धाराओं के तहत मुकदमा दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें