फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग पर आए सिक्योरिटी मैनेजर ने दबोचा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
टावर से सामान चोरी करता आरोपी पकड़ा, दो भागे
विज्ञापन

पानीपत। रामलाल चौक स्थित कैनरा के ऊपर लगे टावर से बैट्री चोरी करते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि दो भाग गए। सिक्योरिटी मैनेजर ने पकड़े गए आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। गांव सुताना निवासी बिजेंद्र ने थाना मॉडल टाउन पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक कंपनी में बतौर सिक्योरिटी मैनेजर कार्यरत है। रविवार को वह शहर में लगे कंपनी के टावरों की चैकिंग कर रहा था। रामलाल चौक स्थित केनरा बैंक के ऊपर लगे एटीसी टावर को चेक करने पहुंचा तो वहां पर पहले से ही तीन लोग मौजूद थे। उसने लोगों का परिचय पूछा तो तीनों बहाने बनाने लगे। सिक्योरिटी मैनेजर ने एक को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से दो टीआरएक्स बैट्री बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी को थाना मॉडल टाउन पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान गांव जाटल निवासी प्रदीप के रूप में की गई है। पूछताछ में आरोपी ने अपने दो साथियों की पहचान गांव जाटल निवासी मुकेश व सन्नी के रूप में दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें