फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितयों में पड़ा मिला युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितयों में पड़ा मिला शव परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
विज्ञापन

पानीपत। गांव बबैल में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर के साथ खाली प्लाट में मिला। शव को पड़ा देख पड़ोसियों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन शव को सामान्य अस्पताल ले गए। जहां से पुलिस को सूचना दी गई। मंगलवार की शाम को पंचनामा भर कर शवगृह में रखवा दिया गया। बुधवार को परिजनों के बयान पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार का हवाला देते हुए 174 की कार्रवाई की है।
गांव बबैल निवासी 23 वर्षीय बादल दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था। वह प्राइवेट बीए द्वितीय वर्ष कर रहा था। एक माह पहले तक वह दिल्ली में निजी कंपनी में जॉॅब करता था। किसी कारणवश नौकरी छूट गई इसलिए वह घर आ गया। चचेरे भाई गुरमीत ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब 11 बजे पास ही रहने वाला उसका दोस्त रोहित घर पर आया था। रोहित के साथ तीन अन्य युवक भी थे। वह बादल को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

गांव के युवक ने दी जानकारी:
चचेरे भाई ने बताया कि शाम करीब पांच बजे बादल के पिता पालेराम घर के पास ही चौपाल में बैठे थे। तभी वहां गांव का ही अमित नाम का युवक आया। अमित ने बताया कि बादल घर के पास सुगनचंद के प्लाट में पड़ा है। पिता वहां पहुंचे तो बादल बेहोश पड़ा था। मुंह से झाग और नाक से खून निकल रहा था। वह तत्काल ही उसे लेकर पहले निजी फिर सिविल अस्पताल में आ गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची थाना सदर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शराब पीने की लगाई शर्त: विक्रांत
थाना सदर प्रभारी विक्रांत सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवकों ने पूछताछ में बताया कि रोहित और बादल ने बाबरपुर स्थित गंदे नाले के पास शर्त लगाई थी। दो लोगों के बीच देसी शराब की तीन बोतले थीं। शर्त थी कि बिना पानी के सिर्फ हाजमोला की गोली के साथ कौन ज्यादा शराब पी सकता है। करीब डेढ़ बोतल शराब बादल पी गया। उसकी हालत बिगड़ गई। रोहित के उल्टियां होना शुरू हो गई इसलिए वह बच गया। उसके साथी ही उसे सुगनचंद के प्लाट में ले आए। इस घटना के कुछ लोग चश्मदीद गवाह हैं। अंदेशा है अधिक शराब पीने से ही बादल की मौत हुई है। फिलहाल धारा 174 के तहत कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें