फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेदंएु की मौत के मामले की जांच समालखा पुलिस करेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
तेदंएु की मौत के मामले की जांच समालखा पुलिस करेगी
विज्ञापन

समालखा। ढाई माह पूर्व यमुना के पास जंगलों में खटका लगाकर तेदुआं को पकड़ने के बाद में इसकी मौत पर छपरौली पुलिस ने मामला दर्ज किया था। बाद में पटवारी द्वारा तसदीक करने पर पता चला घटना स्थल समालखा क्षेत्र होने के कारण मामला थाना समालखा में मामला दर्ज किया गया। थाना पुलिस ने छपरौली के वन विभाग के क्षेत्र प्रभारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गौरतलब है कि 23 अक्तूबर को काकौर व राक्सेड़ा में युमना नदी के आसपास जंगलों में तेदुआं को पकड़ने के लिए खटका लगा दिया था। शिकार के लिए आया नर तेंदुआ उक्त खटके में फंस गया था। तेदुएं के फंसे होने की सूचना वन्य प्राणी विभाग छपरौली यूपी को मिली। मौके पर विभाग के उच्च अधिकारी पशु चिकित्सा टीम के साथ पहुंचे। जिसमें उपचार के दौरान तेदुएं की मौत हो गई। छपरौली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर तेदुएं का पोस्टमार्टम करवा कार्यवाही शुरू की। जांच रिपोर्ट में धटना स्थल राक्सेड़ा का पाए जाने पर छपरौली पुलिस ने मामले को थाना समालखा में तबदील करा दिया है। समालखा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें