दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला
पानीपत। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर सुसराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शालू रानी पुत्री सुदेश लाल निवासी गांव रेर कलां, जिला पानीपत ने अपने पति देवेंद्र, सास लाजवंति, तेजेंद्र उर्फ विक्की, कंचन, मीना, कृष्ण लाल निवासी निसिंग जिला कैथल के खिलाफ मारपीट करने, हत्या की धमकी देने, दहेज एक्ट आदि आरोपों में केस दर्ज करवाया है। शालू का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर सुसराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर हत्या करने की धमकी दी है। पुलिस ने शालू की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।