मंदिर में चोरी के आरोपी को काबू किया
कैथल। सांई मंदिर पूंडरी के दानपात्र को तोड़कर रात के समय नकदी चुराने के मामले में वांछित दूसरे आरोपी बंटी निवासी वार्ड नं. 6 पूंडरी को चौकी पूंडरी के हवलदार बजिंद्र सिंह द्वारा गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा 3 हजार रुपये नकदी बरामद कर ली गई। आरोपी 8 मार्च को न्यायालय के आदेश अनुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। विदित रहे कि वारदात में लिप्त दूसरा आरोपी सागर निवासी पूंडरी पहले ही गिरफ्तार कर उसके कब्जा से 12 हजार रुपये नकदी बरामद की जा चुकी है।