फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनने में देरी होने पर पति व ससुर ने 5 माह की गर्भवती को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा, बुलंदशहर के ध्यानार्थ
विज्ञापन

फोटो संख्या- 24

खाना बनने में देरी होने पर पांच माह की गर्भवती को पीटकर घर से निकाला
पीड़िता का आरोप-पति ने कहा उसको 50 हजार रुपये में खरीद कर लाए हैं, वह बहू नहीं, नौकरानी है
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। उझा रोड देवपुरी रोड स्थित घर में खाना बनने में देरी होने पर पति और ससुर ने पांच माह की गर्भवती महिला को लात-घूंसे से पीटकर घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद दर्द से तड़पती हुई पीड़िता स्थानीय पुलिस चौकी पहुंची। पुलिसकर्मी उसे सामान्य अस्पताल ले गए। वहां वह उपचाराधीन है। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुुट गई है।
विज्ञापन

पीड़िता महिला काजल ने बताया कि वह मूल रूप से खुरजा, बुलंदशहर, यूपी की रहने वाली है। छह माह पहले उसकी शादी उझा रोड निवासी दीपक के साथ हुई थी। वह फैक्टरी में मेट मशीन चलाता है। महिला का आरोप है कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। साथ ही उसका ससुर भी उसके साथ मारपीट व गाली-गलौच करता है। महिला ने बताया कि सोमवार को वह घर पर खाना बना रही थी। उसने सब्जी बना ली थी। रोटी बनाने की तैयारी कर रही थी। उसी दौरान उसका पति व ससुर वहां आएं व उससे खाना देरी से बनने की बात कह कर गाली-गलौच करने लगे। इसका विरोध करने पर उक्त आरोपितों ने महिला के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। काजल ने बताया कि उसके पति ने उसके पेट पर लात मारी। इससे वह दर्द के मारे नीचे जमीन पर गिर गई। ससुर व पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। उसके साथ मारपीट करते हुए पति ने कहा कि वह काजल को 50 हजार रुपये में खरीद कर लाए हैं। इस घर की वह बहू नहीं है, बल्कि नौकरानी है। चांदनीबाग थाना पुलिस ने मामले में पीड़िता की शिकायत लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें