स्कूटी को मारी टक्कर, चालक घायल
कैथल। एक गाड़ी चालक ने स्कूटी को टक्कर मार कर चालक को घायल कर दिया। पुलिस को दी शिकायत में अर्जुन नगर निवासी जोगेंद्र ने बताया कि 26 अगस्त को वह जिंदल अस्पताल कैथल के निकट से गुजर रहा था। इसी दौरान एक गाड़ी चालक ने अपनी गाड़ी को तेज गति व लापरवाही से चलाते हुए उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह घायल हो गया। एएसआई लखविंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में कार चालक बृजपाल निवासी गांव कठवाड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।