फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार से मारपीट करने वाले दो पुलिसकर्मी सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्रकार से मारपीट करने वाले दो पुलिसकर्मी सस्पेंड
विज्ञापन

समालखा। पत्रकार के साथ मारपीट करने वाले दो पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। उच्चाधिकारियों ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है। अनीश कौशिक पानीपत में अपनी ड्यूटी से वापस समालखा इको से पहुंचा ही था। पुराने बस अड्डे पर वाहन से उतरते ही वहां मौजूद पुलिसकर्मी अनिल कुमार व उसके एक अन्य साथी ने उसके साथ गाली गलौच शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसका मोबाइल तोड़ दिया। इसके बाद उसने डीएसपी, एसएचओ को इसकी शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद पत्रकारों को सूचना मिली तो उन्होंने इसकी निंदा करते हुए वीरवार को डीएसपी नरेश अहलावत से मिलकर रोष जताया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर लाईन हाजिर कर दिया है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना के बारे में उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें