अनाज मंडी से आढ़तियों के 61 कट्टे गेहूं चोरी
मतलौडा। चोरों ने अनाज मंडी से आढ़ती के गेहूं के 61 कट्टे चोरी कर लिए। इन कट्टों में साढ़े 30 क्विंटल गेहूं था। चोरी की वारदात के बाद मंडी में आढ़तियों में भय का माहौल बना हुआ है। आढ़तियों ने पुलिस प्रशासन से अनाजमंडी में सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने आढ़ती की शिकायत पर मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आढ़ती अमरजीत सिंह ने बताया कि उसकी मंडी में टीका केव फर्म नाम से 49 नंबर दुकान है। चोरों ने रात को साढ़े 30 क्विंटल गेहूं चोरी कर लिया।