फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेत्री की पुत्रवधू ने की थी आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता की पुत्रवधू ने की थी आत्महत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सपा नेता कुल्लन देवी की पुत्रवधू बबीता ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या की थी। मृतका के भाई रोहित की ओर से अज्ञात के खिलाफ धारा 306 का मामला दर्ज कराया गया है। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे आत्महत्या करने के लिए प्रेरित किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किला आबकारी में रविवार दुपहर सपा नेता कुल्लन देवी की पुत्रवधू बबीता पत्नी नितिन की घर में संदिग्ध हालात में माथे पर गोली लगने से मौत हो गई थी। पुलिस ने मौके से तमंचा भी बरामद किया था। पुलिस ने दो डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया था। इस घटना के संबंध में देर रात को मृतका के भाई रेाहित की तहरीर पर पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज किया है। रोहित ने तहरीर में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति के कारण उसकी बहन ने गोली मार कर आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

सरकारी आवास में मृत
पड़ा मिला एचसीपी
(फोटो समाचार)
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन में तैनात एक एचसीपी की मौत हो गई। बताया गया है कि हृदयगति रुकने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बाद में पुलिस लाइन में एचसीपी के शव को अंतिम सलामी दी गई, जिसके बाद उसके परिजन शव को मोदीनगर ले गए।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात एचसीपी हरिओम शर्मा ट्रेजरी को देखता था। हरिओम शर्मा रविवार शाम ड्यूटी समाप्त कर पुलिस लाइन स्थित अपने क्वार्टर में सोया था। सोमवार सुबह एचसीपी हरिओम शर्मा अपने बिस्तर पर मृत पड़े मिले। सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। सिविल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बाद में पुलिस लाइन में उन्हें अंतिम सलामी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। अर्थी को कंधा भी दिया। बाद में परिजन शव लेकर मोदीनगर चले गए। हरिओम शर्मा मोदीनगर के रहने वाले थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें