फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-सलारजंग गेट पर शनिवार दोपहर के समय लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस लीकेज के चलते फास्ट फूड की रेहड़ी में लगी आग
विज्ञापन

पानीपत। सलारजंग गेट पर पंजाबी फास्ट फूड के नाम की रेहड़ी आग लगने पर खाक हो गई। आग लगने का कारण रेहड़ी पर रखा छोटा गैस सिलेंडर लीक होना बताया जा रहा है। रेहड़ी में आग लगने के बाद आसपास के दुकानदार भी दुकान छोड़कर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार सलारजंग गेट पर हरीश कुमार निवासी तहसील कैंप पंजाबी फास्ट फूड के नाम से रेहड़ी लगाता है। शनिवार दोपहर के समय उसकी रेहड़ी पर रखे छोटे गैस सिलेंडर में आग लग गई। उसने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती चली गई। आसपास के दुकानदार भी आग भड़कते देख भाग खड़े हुए। कुछ ही देरी में रेहड़ी जलकर राख हो गई। लोगों ने पानी व रेत डालकर आग पर काबू पाया। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने के बाद आने से मना कर दिया। दुकानदारों ने बताया कि छोटे गैस सिलेंडर में लिकेज थी। वे उसको कई बार सचेत भी कर चुके थे, लेकिन उसने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें