फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-पात्र व ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर एडीसी से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
दबंगों ने गरीब के प्लाटों में की धान की रोपाई, जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

मतलौडा। नारा गांव में गरीब लोगों को सरकार की स्कीम महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत मिले सौ सौ वर्ग गज के प्लाटों पर दबंग लोगों ने ट्रैक्टर से जुताई कर कब्जा कर लिया है और उनमें धान रोपाई कर दी है। आरोप है कि पात्र लोगों ने उनको रोकना चाहा तो उनको जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

ज्ञानी, सेख, भूरा सिंह, कृष्ण कुमार व सतपाल सिंह ने बताया कि दरियापुर सड़क के पास गरीब लोगों के महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत करीब छह एकड़ में 198 सौ-सौ वर्ग गज के प्लाट आवंटित किए गए थे। जिन पर लोगों ने दीवार निकाल व पेड़ लगाकर अपना कब्जा किया हुआ था। लेकिन गांव के कुछ दबंग किसानों ने जबरदस्ती इन प्लाटों से पेड़ पौधों को काटकर ट्रैक्टर से जुताई कर कब्जा कर लिया। यहीं नहीं उक्त लोगों ने उनमें धान रोपाई कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने बीच में आने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में बीडीपीओ अशोक छिक्कारा ने कहा कि वे सोमवार को बापौली में थे। उन्हें पता लगा है कि नारा गांव के लोग उनके प्लाटों के कब्जे की शिकायत देने आए थे। शिकायत कर्मचारियों ने ले ली है। मंगलवार को मौका मुआयना कर मामले की जांच की जाएगी। इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें