फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने संदिग् ध परिस्थितियों में निगला जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में निगला जहरीला पदार्थ, मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
समालखा। समालखा वार्ड-8 निवासी एक महिला ने सोमवार दोपहर को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मायके पक्ष का कहना है कि बहन की मौत के बाद ही उसके ससुराल पक्ष ने उन्हें कोई सूचना नहीं दी। देर सायं पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए मायके पक्ष के लोगों को शांत करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को करवाया जाएगा।
थाना समालखा के वार्ड-8 निवासी संगीता (25) ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। संगीता के भाई गांव खेड़ी तगा, गन्नौर, सोनीपत निवासी प्रमोद ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन की शादी करीब छह साल पहले समालखा वार्ड-8 निवासी सुनील के साथ की थी। शादी के बाद दो बच्चे हुए। लड़की तीन साल और लड़का डेढ़ साल है। ससुराल पक्ष के लोग करीब तीन साल से उसकी बहन को परेशान कर रहे थे। समझाने के बावजूद भी उनके व्यवहार कोई परिवर्तन नहीं आया। प्रमोद ने बताया कि संगीता द्वारा दोपहर करीब एक बजे जहरीला पदार्थ निगला गया था। लेकिन उसके ससुराल पक्ष ने उन्हें सूचना नहीं दी। परिवार में ही रहने वाली दूसरी बहन ने देर शाम उन्हें इसकी सूचना दी। जिसके बाद वे लोग यहां पहुंचे। मायके पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर संगीता को प्रताड़ित करने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मायके पक्ष को शांत किया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समालखा थाना पुलिस का कहना है कि वार्ड-8 निवासी महिला ने की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को करवाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें