फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह धमकी दी और शाम को लाठी-डंडों से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच दिन बाद आया होश, छह के खिलाफ दी शिकायत
विज्ञापन

थर्मल। गांव खुखराना निवासी राम मेहर को पांच दिन बाद पीजीआई में होश आ गया है। राम मेहर ने बताया कि 19 जून को वह ठेके पर ली जमीन की जुताई कर रहा था। आरोप लगाया कि उसी समय लीलू, पप्पू और सिन्धा ने आकर धमकी दी कि इस जमीन को छोड़कर चला जाए नहीं तो अंजाम बुरा होगा। राममेहर ने बताया कि इस जमीन को पहले ये तीनों भाई ही ठेके पर ले रहे थे। शाम को उसने जुताई के बाद ट्रैक्टर बंद किया तो तीनों भाइयों और उनके लड़कों सहित आठ दस लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित ने बताया कि हमले के बाद आरोपी अपना झूठा मेडिकल बनवाकर उस पर समझौते का दबाव बना रहे है। इस बारे में बोहली चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत आई है। दोनों पक्षों को 25 जून का समय दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें