फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर वारदात में शामिल तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार, दो अभी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो -
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सीआईए-तीन पुलिस शुगर मिल के सामने स्थित जूतों के शोरूम में चोरी करने के दो आरोपियों को जींद जेल से प्रोडक्शन वारंट पर ले आई है। उन्हें अदालत में पेशकर पांच दिन के रिमांड पर लिया। पुलिस के अनुसार इस दौरान आरोपियों ने कबूल किया कि जूतों की शोरूम में पांच लोगों ने चोरी की थी। पुलिस ने वारदात में शामिल तीसरे आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से 1.60 लाख रुपये कीमत के जूते बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार तीनों आरोपियों को अदालत में पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
सीआईए-तीन प्रभारी सब इंस्पेक्टर छबील सिंह ने बताया कि शुगर मिल के सामने जूतों के शोरूम में चोरी के एक आरोपी सोमदत निवासी अर्बन एस्टेट जींद को 11 जून को शक के आधार पर सनौली रोड सब्जी मंडी संडे बाजार से नौ जोड़ी वैसे जूतों के साथ पकड़ा था। ये जूते चोरी गए जूतों के जैसे हील थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह जूते बिजेंद्र उर्फ कुकी निवासी सिंहपुरा और कमलजीत उर्फ सुंडा निवासी इक्कश जिला जींद से खरीदे थे। वह इन्हें बेचने के लिए संडे बाजार में आया था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद सीआईए-3 की टीम ने आरोपी बिजेंद्र उर्फ कुकी निवासी सिंहपुरा और कमलजीत उर्फ सुंडा निवासी इक्कश जिला जींद की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान पता चला दोनों आरोपी पिछले दिनों जींद में एक होमगार्ड पर फायर करने के मामले में जींद जेल में बंद है। इस पर 20 जून को दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर पानीपत लाकर न्यायालय मेें पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया गया। रिमांड में आरोपियों ने बताया किय शोरूम में पांच लोगों ने चोरी की थी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने उनके साथी सिमरन उर्फ सिम्मी निवासी उरलाना को शुक्रवार सुबह उरलाना से पकड़ लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने एकता विहार कालोनी पानीपत में किराए पर कमरा लेकर चोरी के जूतों को वहां छिपा रखा है। इस पर पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 1 लाख 60 हजार रुपये कीमत के 81 जोड़ी जूते बरामद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
थाना माडल टाउन क्षेत्र के अंतर्गत शुगर मिल के सामने स्थित जूतों के शोरूम का 24 अप्रैल की रात शटर उखाड़ कर लाखों के जूते चोरी कर लिए गए थे। दुकान मालिक राजेश कुमार ने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस से की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें