फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पार करते समय हुआ हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से चौकीदार की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। जीटी रोड सिवाह गांव में पीर के सामने पानीपत-दिल्ली लेन पर तेज रफ्तार इनोवा ने जीटी रोड पार कर रहे एक चौकीदार को उड़ा दिया। जिसके चलते चौकीदार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इनोवा चालक गाड़ी समेत फरार हो गया। हादसे को अंजाम देने वाली इनोवा की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। सूचना पर पहुंची सेक्टर-29 चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिहार निवासी सुनील (54) पीर के पीछे स्थित एक फैक्ट्री में बतौर चौकीदार कार्यरत था और फैक्ट्री में ही रहता था। बताया जा रहा है कि सुनील सोमवार दोपहर को जीटी रोड पार कर रहा था, तभी पानीपत-दिल्ली लेन पर तेज रफ्तार इनोवा चालक ने उसको टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक इनोवा सहित फरार हो गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल सुनील को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सेक्टर-29 चौकी प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि जीटी रोड पर जीटी रोड पार कर रहे एक चौकीदार की तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बिहार निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को करवाया जाएगा। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें