फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में भिडी बाइक, बाइक सवार महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार में भिड़ी बाइक, बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन

पानीपत। पानीपत टोल प्लाजा फ्लाईओवर पर एक कार चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही बाइक कार से भिड़ गई। जिससे बाइक सवार दंपती में से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चालक गिरने से बेहोश हो गया। सूचना मिलते ही ट्रैफिक एंबूलेंस घटना स्थल पर पहुंची। जहां से दंपती को सामान्य अस्पताल ले गई। हादसे में बेहोश पति को सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहीं मृतका का पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

काफी देर बाद होश में आए बाइक चालक नरेश निवासी गांव टांडा झुंडपुर सोनीपत ने बताया कि वो रविवार को पत्नी उषा के साथ करनाल निवासी बुआ कैलाशो की तबीयत जानने के लिए जा रहे थे। दंपती बाइक पर जब पानीपत फ्लाई ओवर पर पहुंचे तो वहां उनकी बाइक के आगे चल रहे कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी जिससे बाइक चालक अनियंत्रित होकर कार में भिड़ गई। नीचे गिरने से चालक बेहोश हो गया व बाइक सवार पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें