फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का सामान लेकर लौट रहे दूल्हे के चचेरे भाई की कार पलटने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चरखी दादरी। शादी का सामान लेकर लौट रहे युवक की कार पलटने से मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। कार सवार युवक शादी का सामान लेकर बाढड़ा से गांव जगरामबास लौट रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।
विज्ञापन

गांव जगरामबास निवासी लीडर कुमार, ललित, बंसीलाल और रोहतास कार में सवार होकर बाढड़ा गए थे। वे मृतक लीडर कुमार के ताऊ के लड़के की 25 फरवरी की शादी के लिए सामान लेने गए थे। शनिवार शाम जब वे सामान लेकर लौट रहे थे तो गांव हुई के समीप पहुंचने पर सड़क पर अचानक नीलगाय आने से कार चालक संतुलन खो बैठा जिससे कार पलट गई। कार में सवार चारों युवकों को चोटें आई। उन्हें बाढड़ा अस्पताल ले जाया गया। युवक लीडर कुमार 24 वर्ष ने कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामले की जांच शुरू की थी। रविवार को मृतक का दादरी सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने इस संबंध में कागज कार्रवाई कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें